Tuesday, December 18, 2012

स्वामी विवेकानंद के कथन

  • वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता - स्वामी विवेकानंद 
  • मन की दुर्बलता से अधिक भयंकर और कोई पाप नहीं है-स्वामी विवेकानंद
  • वस्तुएं बल से छीनी या धन से खरीदी जा सकती हैं, किंतु ज्ञान केवल अध्ययन से ही प्राप्त हो सकता है - स्वामी विवेकानंद
  •  मन का विकास करो और उसका संयम करो, उसके बाद जहाँ इच्छा हो, वहाँ इसका प्रयोग करो–उससे अति शीघ्र फल प्राप्ति होगी। यह है यथार्थ आत्मोन्नति का उपाय। एकाग्रता सीखो, और जिस ओर इच्छा हो, उसका प्रयोग करो। ऐसा करने पर तुम्हें कुछ खोना नहीं पड़ेगा। जो समस्त को प्राप्त करता है, वह अंश को भी प्राप्त कर सकता है-स्वामी विवेकानंद
  • भाग्य बहादुर और कर्मठ व्यक्ति का ही साथ देता है। पीछे मुडकर मत देखो आगे, अपार शक्ति, अपरिमित उत्साह, अमित साहस और निस्सीम धैर्य की आवश्यकता है- और तभी महत कार्य निष्पन्न किये जा सकते हैं। हमें पूरे विश्व को उद्दीप्त करना है- स्वामी विवेकानंद
     

No comments:

Post a Comment

Followers